
दिल्ली में धूल भरी आंधी करने लगी है बीमार! श्वांस के मरीजों को डॉक्टर्स ने किया अलर्ट
AajTak
दिल्ली और एनसीआर धूल भरी आंधी की वजह से श्वांस के मरीजों की मुसीबत बढ़ती दिख रही है. ऐसे में डॉक्टर्स ने मरीजों को अलर्ट किया है और ऐसे मौसम में बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की है. डॉक्टर्स का कहना है कि ये मौसम और ज्यादा बीमार बना सकता है. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट बदली है. यहां अचानक धूल भरी आंधी चलने से हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है. पराग का मौसम श्वसन संबंधी समस्याओं को बदतर बना रहा है. विशेष रूप से जिन्हें फेफड़े की समस्या है, उनके लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है. डॉक्टर्स ने बीमारी से बचने के लिए मास्क पहनने और जितना हो सके घर के अंदर रहने की सलाह दी है.
हवा में धूल का उच्च स्तर भी आंखों में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है. यह काफी स्वस्थ लोगों में भी आंखों की समस्या का कारण बन सकता है. फेलिक्स अस्पताल के निदेशक डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों को धूल से एलर्जी है, उन्हें हवा में धूल के उच्च स्तर के कारण नाक बंद होने की समस्या हो सकती है.
'निर्माण कार्य चलने से धूल का स्तर होगा खतरनाक'
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में निर्माण कार्य चल रहे हैं. इसके कारण एक साधारण धूल भरी आंधी मुसीबत बन सकती है. चूंकि गैर-प्रदूषण वाले महीनों में निर्माण कार्य पर कोई प्रतिबंध नहीं होता है, इसलिए धूल का स्तर और भी ज्यादा होता है. धूल हवा में पार्टिकुलेट मैटर 10 (PM10) में वृद्धि करती है, जो लंबे समय तक संपर्क में रहने पर लोगों के लिए खतरनाक है.
Weather Update: कहीं हीटवेव तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान, आज के मौसम पर जानें IMD का अपडेट
'घर से बाहर ना निकलें श्वांस रोगी'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










