
दिल्ली में चरम पर प्रदूषण और स्मॉग टावर बंद, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने DPCC चीफ अश्वनी कुमार को किया तलब
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की. इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि राजनीति दल सिर्फ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जबकि पंजाब में अब भी पराली जल रही है. यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है.
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है. शीर्ष अदालत ने साथ ही प्रदूषण की इस विकट स्थिति के बीच दो स्मॉग टावरों को बंद करने पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार को आगामी शुक्रवार को तलब किया है. सुप्रीम कोर्ट ने डीपीसीसी प्रमुख को रियल टाइम डेटा के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने और सवालों के जवाब देने को कहा है. इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की. इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि राजनीति दल सिर्फ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जबकि पंजाब में अब भी पराली जल रही है. यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों और प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि वे अपने यहां किसानों को फसलों के अवशेष जलाने से 'तत्काल' रोकें.
'वायु प्रदूषण रोकने की सारी कार्रवाई सिर्फ पेपर पर ही चल रही है'
पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने कहा कि दिल्ली में साल दर साल ये नहीं हो सकता. वायु प्रदूषण रोकने की सारी कार्रवाई सिर्फ पेपर पर ही चल रही है. सुनवाई के दौरान न्याय मित्र (Amicus Curiae) अपराजिता सिंह ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिये सभी राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कह कर रखा है, लिहाजा कोई राज्य ये नहीं कह सकता कि उनको इस संबंध में शीर्ष अदालत से कोई निर्देश नहीं दिया गया है.
'राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़ प्रदूषण रोकने का ठोस प्रयास करें'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि सभी राज्य इसके लिए बनाए गए नियमों को सख्ती से लागू करें. नियमों का पालन होते हुए दिखना चाहिए. जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा, 'मैंने खुद देखा है कि पंजाब में सड़क के दोनों ओर पराली जलाई जा रही है. पिछले हफ्ते मैं पंजाब की ओर गया था. वहां सड़क के दोनों ओर पराली का धुआं फैला था.' शीर्ष अदालत ने टिप्पणी की कि प्रदूषण का मुद्दा 'राजनीतिक लड़ाई का विषय' नहीं है. राजनीतिक दल आरोप-प्रत्यारोप छोड़ इसे रोकने का ठोस प्रयास करें, यह 'लोगों के स्वास्थ्य की हत्या' करने के समान है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







