
दिल्ली में घने कोहरे और खराब विजिबिलिटी की वजह से 7 विमान डायवर्ट, कांप गया उत्तर भारत
AajTak
खराब मौसम के कारण रविवार की सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर सात विमानों को डायवर्ट किया गया है. अधिकारी ने बताया कि सुबह 4.30 बजे से 7.30 बजे के बीच छह उड़ानों को जयपुर और एक को मुंबई डायवर्ट किया गया. दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में रविवार को कोहरे की चादर छाई रही और कई स्थानों पर दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच चुका है.
देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे और खराब विजिबिलिटी की वजह से सात उड़ानों को दूसरे शहर डायवर्ट किया गया है. एक अधिकारी के मुताबिक, खराब मौसम के कारण रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर सात विमानों को डायवर्ट किया गया है.
अधिकारी ने बताया कि सुबह 4.30 बजे से 7.30 बजे के बीच छह उड़ानों को जयपुर और एक को मुंबई डायवर्ट किया गया. दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में रविवार को कोहरे की चादर छाई रही और कई स्थानों पर दृश्यता शून्य मीटर तक गिर गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम में सुबह 5 बजे दृश्यता शून्य मीटर तक गिर गया था.
बता दें कि जनवरी महीने में पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, बिहार को आने वाले कुछ दिनों तक भीषण सर्दी और घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.
IMD के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं, अगले 4 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिम इलाकों में कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.
घने कोहरे की वजह से ना सिर्फ विमानों के उड़ान पर असर पड़ा है बल्कि ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है. कोहरे के कारण दो दर्जन से अधिक ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. एक तरफ जहां तापमान में गिरावट आ रही है तो वहीं शीतलहर के बीच घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








