
दिल्ली में 'खतरनाक' हुई कोरोना की स्पीड, पिछले 24 घंटे में 1490 केस आए
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के मामले सामने आ गए हैं.
दिल्ली में कोरोना के मामले फुल स्पीड से बढ़ रहे हैं. पिछले कई दिनों से लगातार एक हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. अब एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आ गए हैं. बीते 24 घंटे में दिल्ली में 1490 केस आए हैं. कल राजधानी में कोरोना के 1367 केस दर्ज किए गए थे. संक्रमण दर भी लगातार चार फीसदी से ऊपर बना हुआ है.
दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले लोगों को नई लहर की आशंका दे रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट अभी भी ऐसा बोलने से बच रहे हैं. उनके मुताबिक मामले जरूर बढ़े हैं, लेकिन हॉस्पिटलाइजेशन अभी भी कम है. दिल्ली सरकार भी इस ओर लगातार इशारा कर रही है. कहा जा रहा है कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है.
वैसे कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में ये जरूर बताया गया था कि दिल्ली का आर वैल्यू देश की तुलना में ज्यादा चल रहा है. आर वैल्यू का मतलब होता है कि एक संक्रमित व्यक्ति कितने और लोगों तक उस वायरस को पहुंचा रहा है. IIT मद्रास द्वारा एक स्टडी की गई है जिसमें पता चला है कि वर्तमान में दिल्ली का आर वैल्यू 2.1 है. देश का आर वैल्यू 1.3 चल रहा है. ऐसे में राजधानी की स्थिति ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है.
IIT मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर जयंत झा ने दिल्ली में बढ़ते मामलों पर कहा है कि अभी सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि एक संक्रमति व्यक्ति दो अन्य को भी संक्रमित कर रहा है. अभी हमें दिल्ली के लोगों के इम्यूनिटी स्टैटस के बारे में भी नहीं पता है. जो संक्रमित हो रहे हैं, वे क्या पहले भी हुए हैं या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं है.
वैसे दिल्ली सरकार की तरफ से तमाम तैयारियां कर ली गई हैं. अब टेस्टिंग भी रोजाना 30 हजार से ज्यादा की जा रही है और अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर भी पूरा जोर रहा है. सरकार का जो एक्शन प्लान है उसके मुताबिक अस्पतालों में 65 हजार अतिरिक्त बेड बढ़ाने पर फोकस है. सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज को पहले ही फ्री कर दिया गया है.
लेकिन इस एक्शन प्लान के बीच दिल्ली का कोरोना मीटर अभी रफ्तार पकड़ रहा है. देश में भी कोरोना के मामले तीन हजार से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ही कोरोना को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों संग एक अहम बैठक की. उस बैठक में उन्होंने कहा कि अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण पर जोर देना होगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







