
दिल्ली में कर सकेंगे क्रूज की सवारी! यमुना नदी में 8 KM का होगा रूट, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
AajTak
दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने नदी के चिन्हित खंड पर दो सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी पावर्ड क्रूज चलाने के लिए शुक्रवार को कोटेशन के लिए अनुरोध (RFQ) जारी किया.
दिल्ली में भाजपा सरकार यमुना को पुनर्जीवित करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, पर्यटन उद्देश्यों के लिए सोनिया विहार और जगतपुर के बीच नदी में एक क्रूज सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है. अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि प्लान के तहत क्रूज संचालन के लिए वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना का छह किलोमीटर का हिस्सा विकसित किया जाना है.
दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने नदी के चिन्हित खंड पर दो सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी पावर्ड क्रूज चलाने के लिए शुक्रवार को कोटेशन के लिए अनुरोध (RFQ) जारी किया. इस प्रस्ताव से संबंधित दस्तावेज में कहा गया है, 'विकसित होने पर, यह रिवर-क्रूज सर्विस पर्यटन को बढ़ावा देगी. यह भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI), दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली जल बोर्ड (DJB), डीटीटीडीसी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के समन्वित प्रयासों के साथ एक पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ जल-परिवहन परियोजना होगी.'
यह भी पढ़ें: दिल्ली में BJP इस दिन कर सकती है महिलाओं को ₹2500 वाली योजना का ऐलान! जानें पूरी प्लानिंग
डीटीटीडीसी क्रूज सर्विस के लिए ऑपरेटर की नियुक्ति करेगा. यह क्रूज सोनिया विहार से शुरू और यहीं पर समाप्त होगी, जिसमें कुल 7 से 8 किलोमीटर की यात्रा शामिल होगी. दस्तावेज में कहा गया है कि इस परियोजना को दिल्ली जल बोर्ड के सहयोग से आईडब्ल्यूएआई और डीडीए द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग क्रूज के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ फ्लोटिंग जेटी और नेविगेशन की सुविधा प्रदान करेगा.
इस प्रोजेक्ट के लिए जो ऑपरेटर सेलेक्ट होगा, वह शुरू में दो इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड क्रूज प्रदान करेगा, जिसमें 20-30 यात्रियों की बैठने की क्षमता होगी. ये क्रूज 5 से 7 नॉटिकल माइल (10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड) की गति से यमुना नदी में चलेंगे. क्रूज पर इनबोर्ड बायो-टॉयलेट (जीरो डिस्चार्ज), अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइफ जैकेट की सुविधा उपलब्ध होगी. दस्तावेज में कहा गया है कि ऑपरेटर एक दिन में एक क्रूज के कम से कम चार फेरे सुनिश्चित करेगा.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







