
दिल्ली में करंट लगने से अब एक युवक की मौत, दो दिन पहले महिला ने गंवाई थी जान
AajTak
दिल्ली में करंट लगने से फिर एक युवक की मौत हो गई है. मृतक का नाम सुहैल है जो अपने रिश्तेदार के घर घूमने गया था. रिपोर्ट के मुताबिक सुहैल सुबह करीब 5 बजे जब गली से गुजर रहा था तो उसमें पानी भरा हुआ था. पानी के अंदर बिजली का तार था जिसमें करंट होने की वजह से सुहैल की मौत हो गई.
देश की राजधानी दिल्ली में करंट लगने से फिर एक युवक की मौत हो गई है. मृतक का नाम सुहैल है जो अपने रिश्तेदार के घर घूमने गया था. रिपोर्ट के मुताबिक सुहैल सुबह करीब 5 बजे जब गली से गुजर रहा था तो उसमें पानी भरा हुआ था. पानी के अंदर बिजली का तार था जिसमें करंट होने की वजह से सुहैल की मौत हो गई.
बता दें कि अभी दो दिनों पहले ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से 38 साल की महिला साक्षी की मौत हो गई थी. मृतक महिला परिवार के साथ वंदे भारत ट्रेन से चंडीगढ़ जा रही थी.
रेलवे स्टेशन परिसर में भारी बारिश के कारण पानी भरा हुआ था. जैसे ही उसका पैर पानी में पड़ा वो करंट की चपेट में आ गई. पानी में करंट रेलवे स्टेशन पर लगे इलेक्ट्रिक पोल की खुले तार की वजह से आया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












