
दिल्ली में ऑपरेशन बुलडोजर पार्ट-2: कई इलाकों में अतिक्रमण हटाने का चला अभियान, अब लिस्ट में ये एरिया
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर चले बुलडोजर के बाद ये मामला काफी सुर्खियों में है. अब साउथ दिल्ली नगर निगम की तरफ से अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ ड्राइव चलाई जा रही है. कुछ इलाकों में अतिक्रमण हटाया जा चुका है. जबकि कुछ अभी लिस्ट में है.
साउथ दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान सभी चार जोन में अस्थाई निर्माणों को हटाया गया. इसके अलावा अवैध होर्डिंग और सड़क के किनारे खड़े वाहनों को भी जब्त किया गया. साउथ दिल्ली नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान करीब 5 किलोमीटर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. साउथ दिल्ली नगर निगम ने ये अभियान दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के उस पत्र के बाद चलाया जिसमें, उन्होंने दक्षिण और पूर्व नगर नगम को रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी.
इससे पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था. इसी जगह पर 16 अप्रैल को हिंसा फैली थी. एमसीडी के अभियान पर काफी सवाल भी खड़े हुए थे. हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को रोक दिया गया.
साउथ दिल्ली के इन इलाकों में हटाया गया अतिक्रमण वहीं, साउथ दिल्ली नगर निगम की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि निगम ने पालम, तिलक नगर, हरि नगर, रिंग रोड, सीआर पार्क, ग्रेटर कैलाश और गुरुद्वारा रोड समेत चार जोन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान सरकारी जमीन पर कब्जे को खाली कराया गया. खासकर सड़क के किनारे और फुटपाथ से अतिक्रमण को हटाया गया. इतना ही नहीं सड़के के किनारे खड़े वाहनों को भी जब्त कर लिया गया.
लिस्ट में ये इलाके
SDMC मेयर मुकेश सूर्यान ने सोमवार को कहा था कि सरकारी जमीनों, सड़क और फुटपाथ को खाली कराने के लिए एक महीने लंबा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया था कि इसे अभियान तिलक नगर, शाहीन बाग, ओखला, मदनपुर खादर, हरि नगर में भी चलेगा. अधिकारियों के मुताबिक, सूर्यान मदनपुर खादर, जैतपुर, सरिता बिहार का बुधवार को दौरा करेंगे और यहां अतिक्रमण की जानकारी लेंगे. बयान के मुताबिक, अतिक्रमण के खिलाफ इस अभियान को विकासपुरी, केशोपुर, सरिता विहार, बदरपुर, ओखला, ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क, अंबेडकर नगर, द्वारका, पालम, वसंत कुंज, कापसहेरा में भी आने वाले दिनों में चलाया जाएगा.
नगर निगम के मुताबिक, पिछले चार महीने में SDMC ने सभी चार जोन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है. इसके तहत 623 की सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है. वेस्ट जोन में 66.4 किमी, नजफगढ़ में 162.9 किलोमीटर, साउथ जोन में 288.8 किमी, सेंट्रल जोन में 104.5 किलोमीटर सकड़ अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







