
दिल्ली में अनोखा Marriage Fair, 50 से 90 साल तक के पुरुष और महिलाएं हुईं शामिल
AajTak
अहमदाबाद के एनजीओ की ओर से एक मैरिज फेयर का आयोजन कराया गया, जिसमें केवल 50 साल पार लोगों को ही एंट्री मिली. संस्था की ओर से बताया गया कि इस सम्मेलन में 50 से 90 साल के बीच के 70 पुरुष और 30 महिलाओं ने भाग लिया.
इंसान को बुढ़ापे में अकेलापन बहुत परेशान करता है. इसलिए लोग एक समय तक अपना पार्टनर ढूंढ ही लेते हैं, लेकिन किसी वजह से अगर उनका पार्टनर बिछड़ता है तो ऐसे में स्थिति और भी खराब हो जाती है. इसी अकेलापन से बचने के लिए दिल्ली में एक अनोखा मैरिज फेयर आयोजित किया गया, जिसमें केवल 50 साल की पार उम्र के लोगों की ही एंट्री थी. इस अनूठे फेयर में 50 से 90 साल के 70 पुरुष और 30 महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया.
अहमदाबाद के अनुभव फाउंडेशन की ओर से आयोजित वरिष्ठ नागरिक साथी परिचय सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के महाराजा अग्रसेन भवन में कराया गया. एनजीओ के अध्यक्ष नाटुभाई पटेल ने बताया कि इस फेयर का आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के बीच अकेलेपन की बढ़ती समस्या को कम करने के साथ ही प्यार और साथ पाने की नई शुरुआत करने का अवसर देना है.
गाजियाबाद से मैरिज फेयर में पहुंची थी बुजुर्ग महिला
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए गाजियाबाद के राजनगर से आईं 68 वर्षीय ममता शर्मा ने अपने एक्सपीरिएंस साझा किए. उन्होंने कहा, "एजुकेशन बहुत मायने रखती है. मैं एक विधवा हूं और मैंने 2006 में अपने पति को खो दिया था, तब मेरी बेटी सिर्फ नौ साल की थी. अब वो 25 साल की हो चुकी है और जॉब करती है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने ही इस फेयर के बारे में उन्हें बताया था.
ममता शर्मा ने कहा, "उनका मानना है कि लोगों से मिलने में कोई समस्या नहीं है और जीवन किसी भी समय बेहतरी के लिए बदल सकता है. इसलिए वह मुझे दूसरे मौके के लिए यहां ले आईं."
उन्होंने विधवाओं के प्रति समाज की धारणा की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ परिवार उन्हें बोझ समझते हैं. उन्होंने कहा, "मेरी पुरानी दोस्त जिसने अपने पति को खो दिया है, अपने बेटे के परिवार के साथ रहती है, लेकिन वो अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि वे एक नौकरानी का खर्च नहीं उठा सकते. मैं उसकी स्थिति से वाकिफ हूं." उन्होंने ऐसी अकेली महिलाओं से आगे आने और अपने लिए कुछ करने का आग्रह किया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



