
दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास बंदूक दिखाकर 2 लोगों से लूटे 50 लाख, हाथापाई के बीच एक बदमाश को लोगों ने पकड़ा
AajTak
राजधानी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर (Akshardham temple) के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट के दौ कर्मचारियों से 50 लाख रुपये की लूट हुई है. यह घटना जिस इलाके में हुई, वहां काफी भीड़भाड़ रहती है. लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे. हाथापाई के दौरान एक लुटेरा गिर गया और बाकी तीन कैश लेकर भाग गए. एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया है.
देश की राजधानी दिल्ली में गन पॉइंट पर दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूट लिए गए. यह घटना अक्षरधाम मंदिर (Akshardham temple) के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई है. इस दौरान चार में से एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. लूट की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास गाजियाबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से लूट की घटना हुई. यहां बंदूक के बल दोनों से 50 लाख रुपये लूट लिए गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंदिर से कुछ मीटर दूर पांडव नगर में बुधवार की दोपहर हुई.
यह भी पढ़ें: मोमोज की दुकान से रेकी, महिला कारोबारी टारगेट और लूट लिया कैश-ज्वैलरी से भरा बैग... हरदोई में गर्लफ्रेंड के लिए लुटेरे बने युवक
पुलिस का कहना है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट के कर्मचारी मोहित शर्मा और अरुण त्यागी पश्चिमी दिल्ली में किसी से पैसे लेने के बाद बाइक से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे. जब ये दोनों मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचने वाले थे तो बाइक पर सवार चार लोगों ने बंदूक तानकर रुकने का इशारा किया. इस जगह पर काफी भीड़भाड़ रहती है.
यह भी पढ़ें: कूरियर बॉय का ड्रेस, नकली पिस्तौल और लूटपाट... ऐसे नाकाम हुई एक बेरोजगार लड़की की खौफनाक साजिश
पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों को देखकर जब दोनों कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए. इसके बाद हाथापाई होने लगी, जिसमें एक आरोपी गिर गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












