
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर 1 श्रमिक की मौत, 3 घायल
AajTak
राजस्थान के कोटा में एक निर्माणाधीन टनल में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. टनल का हिस्सा ढह गया और मलबे में दबकर एक श्रमिक की मौत व तीन अन्य घायल हो गए. यह अंडरकंस्ट्रक्शन टनल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है. घायलों को इलाज के लिए कोटा शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राजस्थान के कोटा में एक निर्माणाधीन टनल में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. टनल का हिस्सा ढह गया और मलबे में दबकर एक श्रमिक की मौत व तीन अन्य घायल हो गए. यह अंडरकंस्ट्रक्शन टनल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है. घायलों को इलाज के लिए कोटा शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा रामगंज मंडी के मोड़क इलाके में बन रही टनल में हुआ. जानकारी के मुताबिक हादसे के समय मजदूर सुरंग में काम कर रहे थे. मजदूरों ने मलबे में दबे अपने साथियों को बाहर निकाला.
हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मोड़क सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, फिर यहां से कोटा रेफर कर दिया गया. एनएचएआई के एईएन राकेश मीणा ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (दरा) के पास की पहाड़ियों के नीचे 4.9 किमी लंबी 8 लेन की टनल बनाई जा रही है. यह ग्रीन टनल होगी जिसके ऊपर से वन्यजीव, विशेष रूप से बाघ गुजर सकेंगे, जबकि नीचे से वाहन चलेंगे.
यह टनल साउंडप्रूफ होगी. यानी इससे गुजरने वाली गाड़ियों की शोर बाहर नहीं आएगी, जिससे वन्यजीवों को कोई परेशानी नहीं होगी. टनल ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियरों की देखरेख में नवीनतम तकनीक से बनाई जा रही है, जिसके निर्माण में लगभग 1200 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इसे 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सुरंग का 3.3 किमी हिस्सा पहाड़ के नीचे और 1.6 किमी हिस्सा बाहरी हिस्से में कॉन्क्रीट और सीमेंट से तैयार की जाएगी.
पहाड़ के नीचे दो समानांतर टनल बनाई जा रही हैं. एक टनल वाहनों के आने और दूसरी जाने के लिए होगी. प्रत्येक टनल चार-चार लेन की होगी. यह टनल मुकुंदरा टाइगर रिजर्व से 500 मीटर पहले शुरू होगी.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






