
दिल्ली: बिना लाइसेंस चल रहे OYO होटल में मिली युवक की लाश
AajTak
नेब सराय में स्थित इस ओयो होटल की सीसीटीवी की जांच के दौरान पता चला कि पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति इस होटल में दाखिल हुआ था. ओयो के स्टाफ से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ये पुलिसकर्मी एक महिला के साथ कमरा नं. 206 में ठहरा हुआ था.
दिल्ली में एक साल से अवैध तरीके से चल रहे OYO होटल में 23 वर्ष के एक युवक की लाश मिली है. इसी होटल में तलाशी के दौरान खाकी वर्दी में एक फर्जी पुलिस वाला भी पकड़ा गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार ये घटना दक्षिण दिल्ली के देवली रोड की है.
पुलिस के अनुसार 12 मार्च की रात को दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली. पुलिस के अनुसार नेब सराय अंतर्गत देवली रोड स्थित रिलैक्स ओयो में एक शख्स सीलिंग से लटकता पाया गया था. पुलिस मौके पर पहुंची तो रूम नंबर 101 से एक व्यक्ति सीलिंग से लटकता हुआ मिला. जांच में पता चला कि इस शख्स का नाम राहुल है. घटना की जानकारी मृतक के रिश्तेदारों को दी गई. इसके बाद क्राइम टीम ने मौका ए वारदात का निरीक्षण किया और शव को सीआरपीसी की धारा 174 के तहत आगे की कार्यवाही करने के लिए एम्स अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया गया.
ये व्यक्ति दक्षिणपुरी एक्सटेंशन पुष्पा भवन का रहने वाला था. होटल स्टाफ ने बताया कि ये व्यक्ति 11 मार्च से होटल में ठहरा हुआ था. इसके साथ सौरव नाम का शख्स भी था. इस लोगों ने 12 मार्च को सुबह होटल में चेक इन किया था. 12 तारीख को ही इस शख्स ने 5 बजे शाम एक बार फिर से होटल में चेक इन किया था.
इस OYO होटल में कुल 16 कमरे हैं. 2 मंजिला इस होटल के हर मंजिल पर 8 कमरे हैं. ये होटल पिछले 1 साल से बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था.
इस ओयो होटल की सीसीटीवी की जांच के दौरान पता चला कि पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति इस होटल में दाखिल हुआ था. ओयो के स्टाफ से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ये पुलिसकर्मी एक महिला के साथ कमरा नं. 206 में ठहरा हुआ था. इस व्यक्ति ने अपना नाम नवाब सिंह बताया था. और ये एक महिला के साथ यहां ठहरा हुआ था. शुरू जांच में इस शख्स ने अपना नाम कॉन्स्टेबल नवाब सिंह बताया था. लेकिन इस शख्स ने पुलिस का अपना पहचान पत्र नहीं दिखा पाया. आगे जांच में पता चला कि ये व्यक्ति सिविल डिफेंस में काम करता है और कॉन्स्टेबल होने का झूठा दावा कर रहा था. पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







