
दिल्ली: फ्लाईओवर के पास मिली लड़की की लाश, कई टुकड़ों में कटी है बॉडी
AajTak
राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली की. एक लड़की की लाश का कुछ हिस्सा जैसे सिर और कुछ बॉडी पार्ट्स बरामद हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली की. एक लड़की की लाश का कुछ हिस्सा जैसे सिर और कुछ बॉडी पार्ट्स बरामद हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने फ्लाईओवर से जुड़े जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
पुलिस को शक है कि बॉडी के कुछ पार्ट पुलस के नजदीक जंगल में मिल सकते हैं. इसलिए पुलिस आसपास गहन जांच अभियान चला रही है. फ्लाईओवर के पास इस तरह से लाश मिलने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल लड़की की लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
दिल्ली में पिछले कुछ समय से हत्या और फिर लाश के टुकड़े करने के कई मामले सामने आ चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चित श्रद्धा हत्याकांड रहा था. श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने पिछले साल 18 मई को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे.
आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था. इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था. वह रोज रात को श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था. इतना ही नहीं आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रह रहा था, इतना ही नहीं फ्लैट में उससे मिलने उसकी और गर्लफ्रेंड भी आती थीं.
ऐसा ही एक मामला और दिल्ली में सामने आया था, जिसमें साहिल गहलोत ने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या कर दी थी. आरोपी साहिल ने निक्की की हत्या करने के लगभग 12 घंटे बाद दूसरी लड़की से शादी कर ली थी और अगले दिन वापस आकर निक्की के शव को फ्रिज में रख दिया था.
आरोप है कि साहिल ने 9 फरवरी की रात को निक्की की कार में डेटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को कार की आगे की सीट पर रखा और दिल्ली की सड़कों पर 40 किलोमीटर तक घूमता रहा. इसके बाद शव को ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया. 10 फरवरी को साहिल ने घरवालों की मर्जी से शादी भी कर ली थी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







