
दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए हाजिर नहीं होंगी Jacqueline Fernandez! सुकेश केस से जुड़ा है नाम
AajTak
EOW ने जैकलीन को समन देकर 12 सितंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई है कि जैकलीन काम के सिलसिले में व्यस्त हैं. EOW ने पूछताछ के लिए जैकलीन फर्नांडिस को दूसरी बार समन किया था. पहली बार 29 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने का हवाला देकर एक्ट्रेस पूछताछ में शामिल नहीं हुई थीं.
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस फंसी हुई हैं. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW 12 सितम्बर को जैकलीन से पूछताछ करने वाली है. ऐसे में खबर आ रही हैं कि जैकलीन, सोमवार को दिल्ली पुलिस EOW के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं होगी.
पूछताछ में शामिल नहीं होंगी जैकलीन
EOW ने जैकलीन को समन देकर 12 सितंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई है कि जैकलीन काम के सिलसिले में व्यस्त हैं. EOW ने पूछताछ के लिए जैकलीन फर्नांडिस को दूसरी बार समन किया था. पहली बार 29 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने का हवाला देकर एक्ट्रेस पूछताछ में शामिल नहीं हुई थीं.
जैकलीन पर है ये इल्जाम
ठग सुकेश चंद्रशेखर से एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का क्या कनेक्शन था? इस बात का जवाब तलाशने में दिल्ली पुलिस लगी हुई है. कुछ समय पहले ईडी की चार्जशीट भी सामने आई थी. इस चार्जशीट में एक्ट्रेस का नाम भी शामिल था. चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए थे. ईडी ने कहा था कि जैकलीन को ठग सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था. इसके बावजूद वह उनके महंगे तोहफों को ले लिया करती थीं.
ईडी की चार्जशीट में यह भी दावा किया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था. इसके अलावा जुहू में बंगला भी बुक किया था. इतना ही नहीं बहरीन में सुकेश, जैकलीन के पेरेंट्स को एक घर गिफ्ट कर चुका था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












