
दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के लिए आयोग का गठन, केजरीवाल ने पूछा सवाल
AajTak
MCD के परिसीमन के लिए गठित की गई कमेटी को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. आप विधायक आतिशी ने बीजेपी पर एमसीडी चुनाव को टालने का आरोप लगाया.
दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के लिए आयोग का गठन कर दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, परिसीमन के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, यह कमेटी 4 महीने में अपनी रिपोर्ट देगी. इसको लेकर जहां अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं, वहीं दिल्ली बीजेपी ने इस फैसले का स्वागत किया है.
परिसीमन के लिए गठित की गई कमेटी को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. आप विधायक आतिशी ने बीजेपी पर एमसीडी चुनाव को टालने का आरोप लगाया. आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अप्रैल में MCD चुनाव होने थे, दिल्ली वाले इसका इंतजार कर रहे थे कि कब 15 साल का BJP का भ्रष्टाचार और कुशासन का राज खत्म होगा. इसलिए BJP ने सोचा कि चुनाव टालने के लिए कुछ करना पड़ेगा. इसीलिए चुनाव की घोषणा वाले दिन ही चुनाव आयोग की केंद्र सरकार से चिट्ठी आती है कि हम संसद में एमसीडी को एक करने वाला बिल लेकर आ रहे हैं. उसके बाद BJP नेताओं ने कहा कि यह बिल एमसीडी को पूरी तरह से बदल देगा. 4 पन्ने के बिल में रिफॉर्म की बात कहीं नहीं दिखती है, केवल 3 एमसीडी की जगह एक एमसीडी करने की बात होती है. इस बिल में एक क्लॉज होता है कि 272 वार्ड की जगह 250 वार्ड से ज्यादा अब नहीं रहेंगे.
परिसीमन का आदेश खोखला: आतिशी
आतिशी ने कहा कि यह क्लॉज इसलिए डाला गया था क्योंकि परिसीमन की प्रक्रिया दोबारा होगी और यह चुनाव टालने की एक प्रक्रिया के लिए थी. 18 अप्रैल को इसका गजट नोटिफिकेशन होता है, लेकिन 3 महीने के भीतर भी परिसीमन की प्रक्रिया शुरू नहीं होती है. 8 जुलाई को MHA का एक आदेश आता है कि परिसीमन के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई जा रही है, यह कमेटी 4 महीने में रिपोर्ट देगी. लेकिन आदेश में यह नहीं लिखा गया है कि कितने वार्डों में परिसीमन करना है. दिल्ली में कितने वार्ड बनाए जाने हैं. इसलिए परिसीमन का यह आदेश खोखला है. इस आदेश के जरिए तो कमेटी काम शुरू भी नहीं कर सकती है.
चुनाव में देरी करना चाहती है बीजेपी: AAP
आप नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी एमसीडी चुनाव में देरी करने का प्रयास कर रही है. उन्हें पता है कि अगर चुनाव हो गए तो दिल्ली की जनता उन्हें एमसीडी से बाहर कर देगी. लेकिन मैं BJP को बताना चाहती हूं कि 2013 के बाद दिल्ली में चुनाव टालने के लिए राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था. तब जितना चुनाव डिले हुआ AAP को उतनी ही सफलता मिली. पहले चुनाव में 28 सीटें मिली थीं जो दूसरे चुनाव में बढ़कर 67 हो गईं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







