
दिल्ली दहलाने की साजिश में शामिल थीं कितनी कार, कितने आतंकी अब भी जिंदा? 8 वीडियो ने खोले उमर के राज
AajTak
आतंकी धमाके के पीछे अब तक पांच कारों का पता चल चुका है. ऐसे में सवाल है कि क्या इसमें और कार, और आतंकी भी शामिल हैं? अब तक आठ वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें डॉक्टर उमर दिल्ली ब्लास्ट के दिन दिखाई दिया है.
दिल्ली में धमाके को तीन दिन बीत चुके हैं. साफ हो चुका है कि विस्फोटक भरी कार लेकर डॉक्टर उमर ही धमाका करने आया था. शव की पहचान उमर की मां के डीएनए सैंपल से मिलान के बाद हो चुकी है. लेकिन तीन दिन बाद अब नई गुत्थी आने लगी है. कारण, आतंकी धमाके के पीछे अब तक पांच कारों का पता चल चुका है. ऐसे में सवाल है कि क्या इसमें और कार, और आतंकी भी शामिल हैं?
इस बीच अब तक आठ वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें पहला वीडियो ऐसा भी पता चला है, जिसमें डॉक्टर उमर पहली बार बिना मास्क के दिखा है. इसके अलावा जांच एजेंसियों को उस मीटिंग हॉल का भी पता चल चुका है, जहां दावा है कि उमर, मुजम्मिल मिलकर धमाके की साजिश रचते थे.
दरअसल, जांच एजेंसियों को ये लगता है कि डॉक्टर उमर, मुजम्मिल और शाहीन की तिकड़ी ने मिलकर ना सिर्फ ये तय किया था कि धमाके में किसका क्या रोल रहेगा, बल्कि किसकी कार से क्या किया जाएगा, ये भी तय हुआ था. जैसे सफेद रंग की हुंडई i20 कार जो उमर अहमद चला रहा था. इसी कार से धमाका किया गया.
दूसरी कार है लाल रंग की इको स्पोर्ट्स. ये कल बुधवार को लावारिस हालत में फरीदाबाद में मिली है. ये उमर की ही थी. दावा है कि इस कार का इस्तेमाल विस्फोटक को किराए के कमरे तक लाने में किया जाता रहा. तीसरी कार है लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर, जिसका लिंक डॉक्टर शाहीन से है. ये कार शाहीन ने पुलवामा के मुजम्मिल को इस्तेमाल के लिए दी थी. इसी कार से पुलिस को पहले असॉल्ट राइफल मिली थी.
लखनऊ से भी पकड़ी गई एक कार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












