
दिल्ली: टॉयलेट में फ्लश कर दिए रिश्वत में मिले 25 हजार, पकड़ा गया स्पॉ मालिक से घूस लेने वाला अधिकारी
AajTak
जिस वक्त छापेमारी हुई तब सिविल डिफेंस कर्मी ने 50 हजार में से 25 हजार रुपये टॉयलेट में फ्लश कर दिए थे. वह बाकी भी फ्लश करने जा रहा था, इससे पहले उसे पकड़ लिया गया.
दिल्ली में एक कोविड अधिकारी और एक सिविल डिफेंस कर्मी रिश्वत लेते पकड़े गए हैं. एंटी करप्शन ब्रांच ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी मिली है कि दोनों मिलकर चालान का डर दिखाकर स्पा मालिकों को धमकाते थे और उगाही करते थे. दोनों ने लाजपत नगर में स्पा मालिकों से एक लाख रुपये हर महीने देने की डिमांड की थी. इसकी शिकायत स्पा मालिकों ने एंटी करप्शन ब्रांच से कर दी, जिसके बाद एक्शन हुआ.More Related News













