
दिल्ली जल बोर्ड में तोड़फोड़ मामला, राघव चड्ढा ने वापस ली कोर्ट की निगरानी की याचिका
AajTak
राघव चड्ढा के वकील ने कोर्ट को बताया कि याचिका का उद्देश्य अब पूरा हो चुका है और आगे इस पर सुनवाई की आवश्यकता नहीं है. वकील के अनुसार, उनकी याचिका दायर करने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की, जिस पर अदालत ने 29 अप्रैल 2025 को संज्ञान भी ले लिया है.
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 2020 में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ की घटना में दिल्ली पुलिस की जांच पर कोर्ट की निगरानी की मांग वाली याचिका वापस ले ली है. दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने यह मामला याचिका वापसी के बाद निपटा दिया.
राघव चड्ढा के वकील ने कोर्ट को बताया कि याचिका का उद्देश्य अब पूरा हो चुका है और आगे इस पर सुनवाई की आवश्यकता नहीं है. वकील के अनुसार, उनकी याचिका दायर करने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की, जिस पर अदालत ने 29 अप्रैल 2025 को संज्ञान भी ले लिया है.
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 (सरकारी आदेश की अवहेलना), 269 (महामारी के दौरान लापरवाही से बीमारी फैलाने का खतरा), 147 (दंगा), 148 (घातक हथियार के साथ दंगा), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा), 427 (संपत्ति को नुकसान), 353 (सरकारी कर्मचारी पर हमला), सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम (PDPP Act) की धारा 3 और महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत आरोप तय किए हैं.
राघव चड्ढा ने अपनी शिकायत में तत्कालीन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, योगेंद्र चंदोलिया, विकास तंवर समेत अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ आरोप लगाए थे कि उन्होंने DJB कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई.
गौरतलब है कि इस मामले में एक आरोपी योगेंद्र चंदोलिया अब सांसद बन चुके हैं, जिसके चलते यह मामला तीस हजारी कोर्ट से स्थानांतरित कर राउज ऐवन्यू कोर्ट भेजा गया था. अब, चूंकि पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है और अदालत ने संज्ञान भी ले लिया है, इसलिए राघव चड्ढा ने अपनी याचिका वापस लेकर इसे निपटा दिया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








