दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन बने सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज के मंत्री बनने पर खाली हुआ था पद
AajTak
9 मार्च को सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने दिल्ली सरकार में बतौर मंत्री शपथ ली. इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन पद छोड़ दिया था. केजरीवाल सरकार ने आतिशी को छह विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं सौरभ भारद्वाज के पास 7 विभाग रहेंगे.
दिल्ली सरकार ने सोमनाथ भारती को जल बोर्ड का नया वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है. इससे पहले यह जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज के पास थी, लेकिन सिसोदिया के जेल जाने के बाद उनके मंत्री बनने से यह पद खाली हुआ था. 9 मार्च को सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने दिल्ली सरकार में बतौर मंत्री शपथ ली. इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन पद छोड़ दिया था.
बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में पिछले महीने 26 फरवरी को गिरफ्तार होने के बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत ने मिलने के तुरंत बाद मनीष सिसोदिया और उनके साथ सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफे दे दिया था. इसके बाद विधायक राजकुमार आनंद और कैलाश गहलोत को नए मंत्रियों की नियुक्ति तक दोनों मंत्रियों के उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उधर, सिसोदिया और जैन के इस्तीफों के बाद केजरीवाल की कैबिनेट में चार मंत्री रह गए थे. ऐसे में सौरभ और आतिशी को मंत्री बनाने की सिफारिश की गई थी.
केजरीवाल सरकार ने आतिशी को छह विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर व भाषा और टूरिज्म विभाग सौंपे गए हैं. वहीं सौरभ भारद्वाज के पास 7 विभाग रहेंगे. उन्हें हेल्थ, अर्बन डेवलपमेंट, जल, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, विजिलेंस, सर्विसे और इंडस्ट्री विभाग सौंपे गए हैं.
विवादों में रह चुके हैं सोमनाथ भारती
गौरतलब है कि 2013 में सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने उनके घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी. गिरफ्तारी से बचने के लिए सोमनाथ हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे थे. सोमनाथ दिल्ली के मालवीय नगर सीट से विधायक चुने गए थे. चुनाव जीतने के बाद सोमनाथ को कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली थी. 2014 में भारती को इस्तीफा देना पड़ा था. इसके अलावा, भारती पर एम्स में कर्मचारियों से मारपीट का भी आरोप लगा था. इसके अलावा उन्हें यूपी में विवादित बयान देने के चलते गिरफ्तार भी किया गया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







