
दिल्ली: चोरी के शक में मासूम से हैवानियत, महिला ने बंधक बनाकर गर्म चिमटे से दागा
AajTak
दिल्ली के उत्तम नगर में सरिया चोरी करने के शक में एक महिला ने 10 वर्षीय बच्चे को बंधक बनाकर पिटाई की और फिर गर्म चिमटे से दाग दिया. बच्चे के शरीर पर 20 से ज्यादा घाव के निशान हैं. फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
देश की राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार कर देने घटना सामने आई है. सरिया चोरी करने के शक में महिला ने 10 वर्षीय बच्चे को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की और बंधक बनाकर गर्म चिमटे से दाग दिया. फिलहाल बच्चे को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बच्चे का इलाज चल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, बच्चा उत्तम नगर के राज बिहार में अपने परिवार के साथ रहता है. माता-पिता कुछ ही दूरी पर एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं. शाम 9.30 बजे परिजनों को पता चला की उनके बेटे को एक महिला ने बंधक बना लिया है. इसके बाद घर वाले अंजू (आरोपी महिला) के घर पहुंचे. देखा बच्चा दर्द से कराह रहा था. जिसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बच्चे का इलाज चल रहा है. बच्चे के शरीर पर 20 से ज्यादा घाव के निशान मिले हैं.
परिजनों ने इसकी शिकायत पर उत्तम नगर थाना पुलिस ने मारपीट और बंधक बनाने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी महिला अंजू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के पूछताछ में आरोपी महिला अंजू ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान उसने वहां से कुछ सरिया उठा लिया. उसे शक था कि सरिया बच्चे ने चोरी किया है. जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और जलते हुए चिमटे से उसके शरीर को दाग दिया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








