
दिल्ली चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी, अमित शाह बोले- झूठे वादे करते हैं केजरीवाल
AajTak
बीजेपी के स्टार प्रचारक अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल जो वादे करते हैं, वो पूरे नहीं करते.
दिल्ली चुनाव में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी का सियासी पारा हाई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल जो वादे करते हैं, वो पूरे नहीं करते. उन्होंने कहा कि दिल्ली में गरीब कल्याण की एक भी योजना बंद नहीं होगी.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हम 2025 विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र का अंतिम संस्करण लॉन्च करने के लिए यहां हैं. हमारे लिए संकल्प पत्र भरोसे और हम क्या हासिल कर सकते हैं, इस बारे में है. यह झूठी उम्मीदों के बारे में नहीं है. 2014 से पीएम ने प्रदर्शन की राजनीति के लिए मंच तैयार किया है. हमने सभी समूहों के मतदाताओं से मुलाकात की है. युवा, महिलाएं, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग आदि से. 1 लाख 8 हज़ार सुझाव लिए गए. 62 खंडों पर चर्चा की गई. हमारा संकल्प पत्र पूरी दिल्ली को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र काम करने का होता है. बीजेपी जितने भी चुनाव में वादे किए उनको पूरा किया है. बीजेपी ने सभी वर्गो को ध्यान में रखकर ये संकल्प पत्र तयार किया है. दिल्ली के बजट को देख कर समझ कर ये संकल्प पत्र तैयार किया है.
केजरीवाल पर साधा निशाना
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल वादे करते हैं लेकिन पूरे नहीं करते और मासूम सा चेहरा लेकर आ जाते हैं. केजरीवाल ने कहा था बंगला नहीं लेंगे लेकिन 51 करोड़ उस बंगले की सजावट में खर्च कर दिए. इसका जवाब दिल्ली की जनता आपसे मांग रही है. आपने स्कूल, मंदिर, गुरुद्वारा, किसी को नहीं छोड़ा. सब जगह शराब की दुकानें खोल डाली. दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं. मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है.
शाह ने कहा, "केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में यमुना को साफ कर दूंगा और कहा था यमुना में डुबकी लगाऊंगा. इंतजार कर रहे हैं कब आप यमुना में डुबकी लगाएंगे. दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दिन में तीन बार प्रेस कांफ्रेंस के अलावा कुछ नहीं किया. बेल मिलने के साथ ही आपने कहा मैं पाक साफ हूं, केजरीवाल जी आप बेल पर बाहर आए हैं, आरोप खत्म नहीं हुए हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है. आपने वादा किया था दिल्ली को दलित उपमुख्यमंत्री देंगे, दस साल से अभी तक कोई दलित उपमुख्यमंत्री नहीं दिया."

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








