
दिल्ली: खाली पदों को भरने को लेकर टीचर्स देंगे धरना, बीजेपी भी होगी शामिल
AajTak
एक सर्कुलर जारी करके एमसीडी टीचरों को हड़ताल पर जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. आजतक के पास मौजूद सर्कुलर की कॉपी में कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम में ऐसा कोई रजिस्टर टीचर यूनियन ही नहीं है, ऐसे में हड़ताल करने और हड़ताल में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
इन दिनों दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग और टीचर्स एसोसिएशन के बीच ठनी है. शिक्षक न्याय मंच और अखिल भारतीय दिल्ली प्राथमिक शिक्षा संघ के पदाधिकारियों ने ऐलान कर दिया है की टीचरों की भर्ती की मांग को लेकर 9 अक्टूबर से हड़ताल करेंगे. मौका पाकर बीजेपी ने शिक्षकों के हड़ताल को समर्थन भी दे दिया है.
दिल्ली नगर निगम के विपक्षी नेता बीजेपी के सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा की शिक्षकों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि सोमवार को दिल्ली भाजपा के पार्षदों और प्रदेश नेताओं ने शिक्षकों के साथ इस धरना में एकजुट होने के लिए शामिल होंगे. एक सर्कुलर जारी करके एमसीडी टीचरों को हड़ताल पर जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. आजतक के पास मौजूद सर्कुलर की कॉपी में कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम में ऐसा कोई रजिस्टर टीचर यूनियन ही नहीं है, ऐसे में हड़ताल करने और हड़ताल में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं टीचर भी मानने के मूड में नहीं है और चेतावनी के बाद भी हड़ताल के लिए डटे हुए हैं.
धरने से पहले ट्विटर पर चेतावनी बीते 15 सालों तक दिल्ली नगर निगम में बीजेपी का शासन रहा और अब आप शासित एमसीडी में बीजेपी मुखर रहती है. दिल्ली बीजेपी मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने ट्विटर पर लिखा, "दिल्ली नगर निगम के अध्यापकों को कल सुबह अपना धरना करने से रोकने के लिए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी, महापौर डा. शैली ओबेरॉय एवं निगम अतिरिक्त आयुक्त विकास त्रिपाठी की तिकड़ी कल सुबह नरेला, रोहिणी और केशवपुरम जोन के स्कूलों में मेंटर छापे डालने का भ्रम फैला रही है ताकि अध्यापकों को धरने मे जाने से रोक सकें. अध्यापक घबराएं नहीं अपना आंदोलन करें.
4 साल से खाली पड़े पदों को भरने की मांग दरअसल दिल्ली नगर निगम के 1531 स्कूलों में करीब 19000 टीचर्स होंगे. जबकि 5750 टीचर स्टूडेंट अनुपात का नियम कहता है कि ये 27000 होना चाहिए. शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप खत्री का कहना है कि टीचर स्टूडेंट अनुपात के अनुसार करीब 27000 टीचर्स होने चाहिए. यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है. खत्री का दावा है कि मामला कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ने भी माना है कि एमसीडी स्कूलों में करीब 5750 टीचर्स कम है, जिसकी भर्ती का आदेश एमसीडी कमिश्नर को दिया भी गया है.
दूसरी तरफ एजुकेशन विभाग के एडिशनल कमिश्नर ने हाल में एक सर्कुलर निकालकर कहा था कि एमसीडी स्कूलों में करीब 597 टीचर सरप्लस हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







