
दिल्ली को मिलेंगे तीन डबल डेकर फ्लाइओवर, इन रूट पर बनाने की तैयारी
AajTak
बजट में दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि तीन डबल डेकर फ्लाइओवर बनाए जाएंगे. ये फ्लाइओवर भजनपुरा से यमुना विहार, आजादपुर से रानी झांसी और साकेत से पुल प्रहलादपुर पर बनाए जाएंगे. यहां भी पहले डेक पर तो गाड़ियां चलेंगी, वहीं दूसरे डेक पर मेट्रो चलाने की तैयारी है.
दिल्ली सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया है. तमाम विवादों के बाद पेश हुए बजट में वैसे तो कई ऐलान किए गए हैं, लेकिन सभी की नजर डबल डेकर फ्लाइओवर पर जा अटकी है. असल में सरकार ने ऐलान किया है कि आने वाले सालों में दिल्ली को तीन डबल डेकर फ्लाइओवर मिलने वाले हैं. 320 करोड़ रुपये खर्च कर दिल्ली को ये सौगात दी जाएगी. अब ये डबल डेकर फ्लाइओवर क्या होते हैं, दिल्ली में इन्हें बनाने का कारण क्या है, आइए समझते हैं-
बजट में दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि तीन डबल डेकर फ्लाइओवर बनाए जाएंगे. ये फ्लाइओवर भजनपुरा से यमुना विहार, आजादपुर से रानी झांसी और साकेत से पुल प्रहलादपुर पर बनाए जाएंगे. यहां भी पहले डेक पर तो गाड़ियां चलेंगी, वहीं दूसरे डेक पर मेट्रो चलाने की तैयारी है. इन फ्लाइओवर को इस तरह से बनाया जाएगा कि टैक्सपेयर के 121 करोड़ रुपये बचेंगे. सरकार ने ये भी तर्क दिया है कि विकसित देश वो नहीं जहां गरीब के पास गाड़ी आ जाए, बल्कि वो है जब अमीर गाड़ी छोड़ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने लगे.
बजट की बड़ी घोषणाएं इस प्रकार हैं-
- वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, 2023-24 का बजट साफ, सुंदर और मॉडर्न दिल्ली के प्रति समर्पित है. - पूरे पीडब्ल्यूडी सड़क नेटवर्क के 1400 किलोमीटर सड़कों का सौंदर्यीकरण होगा. इसके लिए 10 साल में 20 हजार करोड़ का प्रावधान का लक्ष्य रखा गया है. - दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में शिक्षा के लिए 16,575 करोड़ रुपये आवंटित किए. - दिल्ली सरकार के 350 स्कूलों में प्रत्येक को 20 कंप्यूटर मिलेंगे, सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्यों को टैबलेट मिलेंगे. - 26 नए फ्लाईओवर/अंडरपास और ब्रिज का निर्माण होगा.नए फ्लाईओवर्स के लिए 722 करोड़ का प्रस्ताव. - 3 नए डबल डेकर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. इनमें ऊपर मेट्रो और उसके नीचे गाड़ियां चलेंगीं. इनके लिए 321 करोड़ का प्रस्ताव. - अन्य सड़कों और पुलों से जुड़ीं स्कीम के लिए 3126 करोड़ का प्रस्ताव. - 1600 नई इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी. अभी दिल्ली में 7,379 बसें चल रही हैं. - दिल्ली के 57 मौजूदा बस डिपो का विद्युतीकरण होगा. - 3 ISBT वर्ल्ड क्लास बनाए जाएंगे. नेहरू प्लेस और नजफगढ़ में दो मल्टी लेवल बस स्टेशन बनाए जाएंगे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








