
दिल्ली: कोरोना की चपेट में आए 3 मरीजों की मौत, 24 घंटे में 600 से ज्यादा नए केस
AajTak
दिल्ली में कोविड से मौतों का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि कोविड-19 के 613 नए मरीज मिले है.
दिल्ली में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. बीते 24 घंटे में देश की राजधानी में कोरोना के 613 नए मरीज मिले हैं. जबकि 3 मरीजों की कोविड संक्रमण की वजह से मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 2.74 फीसदी हो गई है.
बता दें दिल्ली में कोविड के केसों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3762 हो गई है. वहीं 137 मरीज अभी भी हॉस्पिटल्स में भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो दिल्ली में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है. लेकिन अभी भी कोविड से हो रही मौतें डरा रही हैं.
अगर शनिवार से तुलना करें तो आज कोविड के केस में कमी आई है. शनिवार को दिल्ली में 673 मरीज मिले थे, जबकि आज (रविवार) 613 केस मिले हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी में 22366 लोगों की कोविड के सैंपल लिए गए. दिल्ली में 3012 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.
अगर देश भर के कोरोना केसों की बात करें तो पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2,487 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले शनिवार को 2,858 नए मामले आए थे. यानी, रविवार को शनिवार की तुलना में 371 मामले कम दर्ज किए गए हैं
कोविड से मौतों का सिलसिला दिल्ली ही नहीं, देश के कई हिस्सों में जारी है. देशभर में रविवार को 13 लोग कोरोना से जंग हार गए, जबकि शनिवार को ये आंकड़ा 11 था. मतलब देशभर में कोविड से मौतों की संख्या बढ़ी है. साथ ही अब तक देश में संक्रमण की वजह से मरने वालों की तादाद 5 लाख 24 हजार 214 हो गई है.
देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 31 लाख 21 हजार 599 मामले सामने आ चुके हैं. एक्टिव केस की बात करें तो देश में अब कोरोना के 17 हजार 692 एक्टिव केस हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







