
दिल्ली के VVIP इलाके में कत्ल की साजिश किसी थ्रिलर मूवी से कम नहीं, एक चाभी से खुला राज
AajTak
दिल्ली के VIIP इलाके में हुए महेश कुमार मर्डर केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या करके उसकी लाश को फ्लैट में दफना दिया. फिर उस पर सीमेंट का चबूतरा बनवा दिया. कहानी पूरी फिल्मी है. पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया गया. लेकिन कातिल आखिकरकार पकड़ा ही गया.
दिल्ली का VVIP इलाका आरकेपुरम... यहां 28 अगस्त को ऐसी वारदात हुई जिससे पूरी राजधानी हिल गई. एक जूनियर ने अपने ही सीनियर का सिर्फ मर्डर कर दिया. फिर उसकी लाश को फ्लैट में ही दफना दिया. किसी को उस पर शक न हो और यह राज यहीं दफन हो जाए, इसके लिए उसने वहां सीमेंट का चबूतरा भी बनवा दिया. लेकिन वो कहते हैं न कि कानून के हाथ लंबे होते हैं. कातिल आखिरकार पकड़ा गया. जब कत्ल की वजह उससे पूछी गई तो काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए. परत दर परत इस मामले में रोज नई बातें सामने आ रही हैं. क्या है पूरी कहानी चलिए जानते हैं विस्तार से...
आरकेपुरम में सर्वे ऑफ इंडिया के सीनियर सर्वेयर महेश कुमार का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. कातिल कोई और नहीं बल्कि उनका सहकर्मी और दोस्त अनीस ही निकला. अनीस ने पूरी प्लानिंग के साथ यह मर्डर किया था. कहानी पूरी फिल्मी है. दरअसल, महेश और अनीस सर्वे ऑफ इंडिया में एक साथ काम करते थे. दोनों की दोस्ती थी. इसी दौरान ऑफिस में ही अनीस की दोस्ती एक महिला सहकर्मी से हो गई थी. जो जल्द ही उसकी गर्लफ्रेंड बन गई थी.
इस पूरी कहानी का आगाज यहीं से हुआ. महेश और अनीस दोनों अच्छे दोस्त थे. आरोपी अनीस ने महेश से 9 लाख रुपए लिए थे. दरअसल, अनीस ने महेश को झांसा दिया था कि उसकी सरकारी डिपार्टमेंट में जान पहचान है. वो किसी को भी MTS (फोर्थ क्लास कर्मचारी) में जॉब दिलवा सकता है. महेश ने अनीस को कहा की वो तीन लोगों की जॉब लगवा दे जिसके बाद अनीस ने महेश से 9 लाख लिए थे.
लेकिन जब जॉब नहीं लगी तो महेश अनीस से पैसे मांगने लगा. साथ ही अनीस की गर्लफ्रेंड पर भी महेश की नजर थी. लिहाजा अनीस ने महेश की हत्या का प्लान बनाया. अनिस ने सोचा था की महेश की हत्या करने से 9 लाख भी नहीं देने पड़ेंगे और उसकी गर्लफ्रेंड भी उसके साथ हमेशा के लिए रहेगी.
सोनीपत में फोन छोड़, पहुंचा दिल्ली
अनीस ने महेश की हत्या करने के लिए 5 दिन की छुट्टी ली और 27 अगस्त को अपने गांव सोनीपत पहुंचा. 28 अगस्त को सुबह अनीस ने महेश को WhatsApp पर कॉल किया और कहा कि वो उसके पैसे लौटना चाहता है. इसलिए वो सीधा RK Puram में उसके फ्लैट पर मिले. महेश सीधा अनीस के घर पहुंचा. अनीस ने पहले ही अपना मोबाइल फोन सोनीपत छोड़ दिया था. वह बिना मोबाइल के दिल्ली स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचा. यहां उसने मौका पाकर महेश की लोहे के रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







