
दिल्ली के साकेत कोर्ट में लड़की पर सरेआम फायरिंग, वकील की ड्रेस में आया था हमलावर
AajTak
दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया है. कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं. आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था.
दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया है. यहां वकील की ड्रेस में आए एक शख्स ने लड़की को गोली मार दी जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं.
खबर के मुताबिक, आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था. जानकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा लड़की को चार गोलियां मारी गईं जो उसके पेट तथा अन्य हिस्सों में लगीं. मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ लड़की को जीप में लेकर एम्स गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












