
दिल्ली के लाजपत नगर में दिखे आलिया भट्ट-रणवीर सिंह, फैंस हुए खुशी से पागल, VIDEO
AajTak
वीडियो में देखा जा सकता है, आलिया और रणवीर सिंह को अपने बीच देखकर फैंस खुशी से चिल्ला रहे थे. फैंस बार बार उनकी ओर हाथ हिला रहे थे तो कभी उनका नाम पुकार रहे थे. दोनों एक्टर्स ने भी अपने फैंस का अभिवादन किया.
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं. इस सिलसिले में वे दिल्ली में हैं. हाल ही में फिल्म के शूटिंग सेट का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक्टर्स समेत करण जौहर को दिल्ली के लाजपत नगर में देखा गया. तीनों फिल्म की शूटिंग के लिए लाजपत नगर पहुंचे थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












