
दिल्ली के मेयर चुनाव में बिना शर्त AAP का समर्थन करेगी कांग्रेस, जानिए क्या है सियासी गणित
AajTak
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज ने आजतक से बातचीत में कहा कि आम आदमी ने मेयर चुनाव के लिए समर्थन मांगा था. इसे लेकर दोनों पार्टी के नेताओं ने मीटिंग की है, इसके बाद ये फैसला लिया गया है.
दिल्ली में 26 अप्रैल को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) का खुलकर समर्थन करेगी. कांग्रेस बिना शर्त AAP को समर्थन देगी. लिहाजा कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के सामने कोई शर्त नहीं रखी है. बता दें कि 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे से मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. एमसीडी के 250 पार्षद, दिल्ली के 7 सांसद, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 विधायक मेयर चुनाव में वोट करते हैं.
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज ने आजतक से बातचीत में कहा कि आम आदमी ने मेयर चुनाव के लिए समर्थन मांगा था. इसे लेकर दोनों पार्टी के नेताओं ने मीटिंग की है, इसके बाद ये फैसला लिया गया है. अनिल भारद्वाज के मुताबिक समर्थन का फैसला किसने किया और किसने समर्थन मांगा, ये सवाल नहीं है. दरसल पिछले 1 साल से ना तो स्टैंडिंग कमेटी बनी है, ना ही कोई और, जिसके कारण दिल्ली का विकास रुका हुआ है.
चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तरह ना हो जाएं हालत
अनिल भारद्वाज के मुताबिक पिछले दिनों जिस तरीके से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने किया, वो देश के सामने था. तब लोकतंत्र तारतार हुआ. सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना पड़ा. ऐसे में चंडीगढ़ जैसे हालात दिल्ली में ना हों, इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने ये फैसला लिया है.
लोकसभा चुनाव में भी मिलकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस और AAP
लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पहले ही एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस चुनावी मैदान में है, इसमें से 2 सीटें पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली की हैं और एक सीट चांदनी चौक है. अब दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भी कांग्रेस आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







