
दिल्ली के भागीरथ मार्केट में देर रात लीग आग, जलकर खाक हुईं तमाम दुकानें
AajTak
पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक के भगीरथ मार्केट में भीषण आग में तमाम दुकानें जलकर खाक हो गयीं. रात भर दमकल की 40 गाड़ियों आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं. अभी भी कई दुकानों से धुआं निकल रहा है. आग इतनी भयानक थी कि एक इमारत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इलाके में संकरी गलियां होने से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी ये पूरा मार्केट इलेक्ट्रॉनिक के सामान का है.
More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












