
दिल्ली के नारायणा इलाके में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा,
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के नारायणा इलाके में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मामले में पश्चिमी दिल्ली के DCP विचित्र वीर ने बताया, "कल शाम 8 बजे के करीब हमें एक पार्क में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला होने की खबर मिली थी, व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया. मृतक का नाम मनोज है जिसकी उम्र करीब 36 साल है. जब वे पार्क से गुजर रहे थे तो कुछ स्थानीय लड़कों ने उन पर हमला कर दिया."
डीसीपी ने बताया कि 2 आरोपियों को हमने पकड़ लिया है. पीड़ित परिवार ने कुछ और लोगों पर संदेह जताया है, जिसे देखते हुए आगे की जांच की जा रही है. हम आश्वस्त करते हैं कि जिस किसी व्यक्ति की इस मामले में संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ हम उचित कार्रवाई करेंगे.
अरविंद केजरीवाल ने उठाया सवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दुखद बात यह है कि 6 महीने पहले पीड़ित के छोटे भाई की हत्या कर दी गई थी, उस वक्त उनके परिवार ने पुलिस को लिखित में दिया था कि पूरे परिवार को इन लोगों से खतरा है और उन्हें सुरक्षा चाहिए."
उन्होंने आगे कहा कि जब मैं पीड़ित परिवार से मिलने गया तो स्थानीय लोगों ने बताया कि नारायणा इलाके में 5-7 युवक हैं, जिन्होंने वहां उत्पात मचा रखा है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है. जब पीड़ित के भाई की हत्या हुई थी, तब पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की? जब कल परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया.
यह भी पढ़ें: Delhi Crime: पंचशील पार्क में बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या, बेटा दूसरे कमरे में था मौजूद

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






