
दिल्ली के आसमान में कल से दिखेगी धुंध, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ जाएगी ठंड! मौसम पर आया ये अपडेट
AajTak
Delhi Weather: मौसम के जानकारों के मुताबिक, अगले कुछ दिन उत्तर-पश्चिम दिशा में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी. तापमान की बात करें तो 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Delhi Weather Forecast: आधा नवंबर गुजरने के बाद अब मौसम में तेजी से तब्दीली देखने को मिल रही है. देश की राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड महसूस हो रही है तो वहीं दोपहर के वक्त तापमान बढ़ रहा है. हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में कल यानी 17 नवंबर से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ सकती है.
दिल्ली के तापमान का हाल
मौसम के जानकारों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी. तापमान की बात करें तो 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. दो दिन पहले यानी 15 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं, अगले दो दिन तक इसमें और गिरावट की संभावना बनी हुई है. 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
दिल्ली में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम के जानकारों के मुताबिक, दिल्ली में दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान ज्यादा दर्ज किया जा रहा है और सुबह और रात में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हो रही है. हालांकि, आने वाले दिनों में भी तापमान में इतनी कमी नहीं देखी जा रही है कि दिल्ली में कोहरे की शुरुआत हो.
प्रदूषण का हाल

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








