
दिल्ली: केजरीवाल ने अपशब्द कहने के लगाए थे आरोप, LG ने दिया ये जवाब
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच अब एक और मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. नया मुद्दा अब एलजी द्वारा सीएम को अपशब्द कहे जाने का है. खुद सीएम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलजी पर यह आरोप लगाया. वहीं एलजी ने भी उनके इस आरोप पर पलटवार किया और उनके दावों को खंडन किया.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिन में एलजी विनय कुमार सक्सेना पर लेटर के जरिए उन्हें अपशब्द कहने का आरोप लगाया था. वहीं एलजी ने शाम को उनके आरोपों का जवाब दे दिया. एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि सीएम के साथ बातचीत में उन्होंने कभी भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है जबकि सीएम, उनके मंत्रियों और AAP के सदस्यों के आपत्तिजनक बयानों की उन्होंने कई बार अनदेखी की है. दिल्ली हाई कोर्ट AAP को फटकार लगाते हुए एलजी के लिए अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कह चुका है.
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि एलजी साहब को फाइल भेजी गई थी लेकिन वह गाली-गलौज करते हैं. वह कहते हैं केजरीवाल इम्पोर्टेंट नहीं है, लेकिन वो मुझे नहीं दिल्ली के सीएम यानी दिल्ली की जनता का अपमान करते हैं.
एलजी ने कहा कि दिल्ली सरकार उसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है, जो मौजूद ही नहीं है. उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आए उन मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है, जिन्हें सीएम ने नजरअंदाज कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर उनके द्वारा दी गई सलाह और निर्देश सीएम और उनकी सरकार मानती है तो यह दिल्ली के लोगों के लिए अच्छा होगा.
'सीएम को अभद्र भाषा बोलकर पद की गरिमा गिरा रहे LG'
AAP ने 26 अक्टूबर को एलजी पर हमला बोलते हुए कहा था- हम एलजी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा का कड़ा विरोध करते हैं. वह रोज सार्वजनिक रूप से सीएम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपने पद की गरिमा को कम कर रहे हैं.
AAP ने कहा था कि सीएम एक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, जो लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं. सीएम को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाना एलजी का काम नहीं है. एलजी चीप पब्लिसिटी चाहते हैं. वह रोज अखबारों में अपना नाम देखना चाहते हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









