
दिल्ली की लड़की से कोलकाता के होटल में रेप, आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था
AajTak
पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और कोलकाता के एक पब में काम करती है. वह बेहतर नौकरी की तलाश में थी और इसी सिलसिले में उसने आरोपी से मदद मांगी थी. आरोपी पहले से ही पीड़िता को जानता था.
कोलकाता के भवानीपुर इलाके के एक होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कैसे हुई घटना? पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और कोलकाता के एक पब में काम करती है. वह बेहतर नौकरी की तलाश में थी और इसी सिलसिले में उसने आरोपी से मदद मांगी थी. आरोपी पहले से ही पीड़िता को जानता था.
शुक्रवार को आरोपी ने उसे होटल में बुलाया और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता ने भवानीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रविवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का वादा कर होटल बुलाया था. हमने पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है.' फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












