
दिल्ली: 'कार आगे बढ़ाओ...' कहने पर तीन पुलिसवालों ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को पीट दिया
AajTak
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के 51 वर्षीय इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनकी ड्यूटी सीआर पार्क सर्किल में लगी हुई थी. उन्होंने वहां रॉन्ग साइड खड़ी क्रेटा गाड़ी में बैठे तीन पुलिसकर्मियों को कार हटाने के लिए कहा. तीनों ने इसे लेकर इंस्पेक्टर से बहस की और उनकी पिटाई कर डाली.
साउथ दिल्ली इलाके में तीन पुलिसकर्मियों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर की पिटाई कर डाली. दरअसल, तीनों पुलिसकर्मी जिस गाड़ी में बैठे थे वह रॉन्ग साइड खड़ी थी. जब इंस्पेक्टर ने उन्हें इसके लिए टोका और वहां से कार हटाने के लिए कहा तो तीनों ने बहस शुरू कर दी. बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने कार से उतरकर इंस्पेक्टर को पीट डाला.
पीड़ित इंस्पेक्टर ने इस मामले में हौजखास थाने में शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल अशोक, हेड कांस्टेबल सरनाम और कांस्टेबल मनोज के खिलाफ आईपीसी 186, 353, 332 के तहत FIR दर्ज की गई है.
रॉन्ग साइड खड़ी थी पुलिसकर्मियों की कार 51 वर्षीय इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनकी ड्यूटी सीआर पार्क सर्किल में लगी हुई थी. स्पेशल ड्राइव अभियान के तहत उन्होंने देखा कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार रॉन्ग साइड पर खड़ी है. इतना ही नहीं कार पर काला शीशा भी था. ये देख इंस्पेक्टर राजेंद्र ने कार सवारों को टोका और वहां से कार हटाने के लिए कहा. उस कार में दिल्ली पुलिस के 3 जवान बैठे थे. उन्होंने इसे लेकर आपत्ति जताई और इंस्पेक्टर से बहस करने लगे. बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों ने कार से उतरकर इंस्पेक्टर की ही पिटाई कर डाली.
महिलाओं ने सब-इंस्पेक्टर से की मारपीट वहीं हाल ही में दिल्ली के रोहिणी में एक पुलिस थाने के अंदर सब-इंस्पेक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान अलका और हेमलता के रूप में हुई. दरअसल, महेश बरवा नाम के एक व्यक्ति को किसी मामले में जांच के लिए दक्षिण रोहिणी थाने लाया गया था. जिसके बाद दो महिलाएं उसकी रिहाई के लिए पुलिस स्टेशन आई थीं. इस दौरान उनकी सब इंस्पेक्टर से बहस हो गई. और उन महिलाओं ने सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करके उनकी वर्दी भी फाड़ दी. पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि जब उन्होंने हमले का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्होंने एक अन्य उप निरीक्षक का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








