
दिल्ली: आरोपियों ने कहा- तेरी औकात क्या है, फिर पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी कार, FIR में घटना का जिक्र
AajTak
नांगलोई इलाके में नाइट ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले की FIR में चौंकाने वाली बातें लिखी हैं. FIR के मुताबिक रात 2 बजे कार में सवार 2 संदिग्ध लोग शराब पी रहे थे. कॉन्स्टेबल ने जब कार सवार दोनों लोगों को रोका और पूछताछ की तो दोनों ने कांस्टेबल से कहा कि "तेरी औकात क्या है?"
दिल्ली के नांगलोई इलाके में रविवार को एक कार चालक ने बाइक सवार कॉन्स्टेबल संदीप मलिक को टक्कर मार दी थी और उन्हें करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा था, इससे पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.
नांगलोई इलाके में नाइट ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले की FIR में चौंकाने वाली बातें लिखी हैं. FIR के मुताबिक रात 2 बजे कार में सवार 2 संदिग्ध लोग शराब पी रहे थे. कॉन्स्टेबल ने जब कार सवार दोनों लोगों को रोका और पूछताछ की तो दोनों ने कांस्टेबल से कहा कि "तेरी औकात क्या है?" इतना सुनने के बाद संदीप ने उन्हें पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा. इतना सुनते ही आरोपियों ने अपनी कार दौड़ा दी, संदीप ने कार का कई किलोमीटर तक पीछा किया.
संदीप जब अपनी बाइक को कार के सामने लाए तो कार में सवार एक शख्स ने तेजी से कार ड्राइव कर रहे अपने साथी से कहा 'भाई आज इस संदीप बीट वाले को गाड़ी चढ़ाकर खत्म कर दो.' इसके बाद आरोपी कार चालक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद 10 मीटर तक घसीटता गया.
कॉन्स्टेबल संदीप के साथ मौजूद पुलिसकर्मी ने एफआईआर दर्ज करवाई है, फिलहाल केस के दोनों आरोपी फरार हैं, तलाश जारी है. वहीं सोनीपत में संदीप का पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.
बता दें कि पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन कार से शराब बरामद नहीं हुई है. वहीं कार चालक फरार हो गया है. वारदात रात करीब 3 बजे की है. दिल्ली पुलिस मामले 103 BNS (मर्डर ) का केस दर्ज किया. दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस मामले में शराब माफिया का एंगल सामने नहीं आया है. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 2.15 बजे वीना एन्क्लेव के पास हुई, जब 30 वर्षीय संदीप ड्यूटी के दौरान सादे कपड़ों में नांगलोई पुलिस स्टेशन से रेलवे रोड की ओर जा रहे थे. दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक कार को लापरवाही से चलाते हुए देखकर संदीप ने ड्राइवर को ऐसा न करने के लिए कहा था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







