
दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार
AajTak
साउथ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने वांटेड अपराधी सतीश भाटी का एनकाउंटर किया, जिसमें वो घायल हो गया. आरोपी के पास से देसी पिस्तौल, छह मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है.
साउथ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांटेड एक व्यक्ति का एनकाउंटर किया. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी. अब शुक्रवार (23 जनवरी) को हुए एक एनकाउंटर में ये आरोपी घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी के पास एक हथियार भी बरामद किया है.
पुल प्रहलादपुर पुर इलाके में MB रोड़ पर साउथ ईस्ट जिला पुलिस और बदमाश के बीच गोलीबारी हुई. इस दौरान आरोपी सतीश भाटी (22) के पैर में लगी गोली जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतीश भाटी की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने पर टीम ने एमबी रोड के पास जाल बिछाया था. जब शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को आरोपी को देखा गया और रुकने के लिए कहा गया तो उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और पुलिस दल पर गोलियां भी बरसाईं. हालांकि इस घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ.
आरोपी के पास से हथियार और 6 मोबाइल बरामद
अधिकारी ने कहा,' टीम ने संक्षिप्त गोलीबारी के बाद उसे काबू कर लिया. उसे मौके पर ही सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया और उससे हथियार छीन लिए गए.' पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल, छह मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस को शक है कि ये मोबाइल आरोपी ने चोरी किए होंगे. उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी मिली है. जिसका इस्तेमाल आरोपी ने अपराधों को अंजाम देने में किया था.
छीन-झपट और लूट जैसे अपराधों में शामिल रहा आरोपी

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








