
दिल्ली: अंकित सक्सेना मर्डर केस में 15 जनवरी को सजा का ऐलान, प्रेमिका के मां-बाप और मामा ने सरेराह काट दिया था गला
AajTak
घटना वाले दिन लड़की (अंकित की प्रेमिका) घर से निकल गई थी. इससे बौखलाए उसके पिता अकबर अली, मां शहनाज बेगम और मामा मोहम्मद सलीम ने रघुबीर नगर में बीच सड़क अंकित सक्सेना की सरेराह गला काटकर हत्या कर दी थी.
पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में हुए अंकित सक्सेना मर्डर केस में तीस हजारी कोर्ट 15 जनवरी को सजा का ऐलान करेगा. फरवरी 2018 में हुए चर्चित अंकित सक्सेना हत्याकांड मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अंकित की प्रेमिका के माता-पिता और मामा को हत्या का दोषी करार दिया था. अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि दिल्ली पुलिस यह साबित करने में सफल रही है कि पेशे से फोटोग्राफर 23 वर्षीय अंकित सक्सेना की हत्या के पीछे की वजह उसका दूसरे धर्म की लड़की के साथ प्रेम संबंध होना था. लड़की के परिवार वालों को यह पसंद नहीं था.
घटना वाले दिन लड़की (अंकित की प्रेमिका शहजादी) घर से निकल गई थी. इससे बौखलाए उसके पिता अकबर अली, मां शहनाज बेगम और मामा मोहम्मद सलीम ने रघुबीर नगर में बीच सड़क अंकित सक्सेना की सरेराह गला काटकर हत्या कर दी थी. तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले में तीनों आरोपियों को हत्या के साझा इरादे से वारदात को अंजाम देने के तहत दोषी माना है. कोर्ट ने लड़की की मां को अंकित की मां के साथ मारपीट करने के मामले में अलग से दोषी करार दिया है. इस मामले में लड़की का नाबालिग भाई भी आरोपी है. उसके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में मामला चल रहा है.
लड़की ने अपने परिजनों को बताया था हत्या का दोषी
अंकित की प्रेमिका शहजादी ने अपनी जान को खतरा होने का दावा किया था, जिसके बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया गया. लड़की ने इंडिया टुडे से विशेष बातचीत में बताया था कि उसके प्रेमी अंकित की ऑनर किलिंग के लिए उसके परिवार वाले जिम्मेदार हैं, और वह उनसे डरी हुई है. उसने कहा था, 'जब मुझे पता चला (अंकित को लेकर परिवार वालों की योजना) तो मैं उससे मिलने जा रही थी. मेरे परिवार ने उसे मार डाला है. मेरे मामा ने यह किया है'. लड़की ने बताया था कि वह और अंकित शादी करने वाले थे. पुलिस की जांच में पता चला था कि अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार शहजादी के पिता का था और जो पेशे से कसाई है.
पुलिस के मुताबिक, 'लड़की के छोटे भाई, मां, पिता और मामा ने अंकित को रास्ते में रोक लिया था. उनके हाथ में चाकू देखकर अंकित ने अपने लव अफेयर को नकारा था, ताकि उसकी जान बच सके'. इस मामले में तीनों दोषियों (मां, पिता और मामा ) की सजा पर 15 जनवरी को अदालत फैसला करेगी. साथ ही तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले में अभियोजन व बचाव पक्ष से शपथपत्र दाखिल करने को कहा है. दिल्ली पुलिस मुकदमा लड़ने में आए खर्च और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने को लेकर भी रिपोर्ट दाखिल करेगी. कानून के जानकारों के मुताबिक हत्याकांड के दोषियों के लिए अधिकतम फांसी की सजा और न्यूनतम उम्रकैद की सजा का प्रावधान है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






