
दिल्लीः 60 जाली शॉपिंग वेबसाइट बनाकर 10 हजार लोगों से 25 करोड़ की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
लोगों को चूना लगाने वाले इस गैंग का मास्टरमाइंड विजय अरोड़ा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये लोग सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन का इस्तेमाल करते थे और अपनी वेबसाइट का बेहद तेजी से प्रमोशन करते थे.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने कई जाली शॉपिंग वेबसाइट बनाकर 10 हजार लोगों को ठगने वाले 5 शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है. इतने बड़े स्तर पर ठगी करने की बात एक दम हजम नहीं होती लेकिन ये बात पूरी तरह सच है. आरोपियों ने पिछले 3 सालों में लोगों को करीब 25 करोड़ का चूना लगाया है. पुलिस के मुताबिक ये लोग कई जाली शॉपिंग वेबसाइट बनाते थे और फिर उन पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे मोबाइल फोन, टैब और महंगे कपड़ों को दूसरी वेबसाइट की तुलना में सस्ता दिखाते थे. ये लोग एडवांस पैसे लेने के बाद भी ग्राहक को कोई सामान नहीं भेजते थे. अगर कोई ग्राहक बार-बार कॉल करता या शिकायत करने की बात करता तो ये लोग उसे बेहद घटिया क्वालिटी का सामान भेज देते थे.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












