
दिल्लीः साकेत कोर्ट के जज की पत्नी ने पंखे से लटककर जान दी, पति ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का केस
AajTak
दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल ने अपने रिश्तेदार के घर पर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया है.
दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज की पत्नी के सुसाइड का मामला सामने आया है. जज ने शनिवार को पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. शिकायत मिलते हुई पुलिस एक्टिव हुई और जज की पत्नी की तलाश शुरू की. पुलिस को एक दिन बाद उनकी लाश एक रिश्तेदार के घर पर मिली. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक अशोक बेनीवाल दिल्ली के साकेत कोर्ट में ASJ हैं. बेनीवाल 28 मई को साकेत पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे साकेत कोर्ट कॉम्पलेक्स में ही रहते हैं और उनकी 42 साल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल घर से अचानक गायब हो गई हैं. वो अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गई हैं.
सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली लाश
शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने अनुपमा को तलाशना शुरू किया. पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान 28-29 मई की दरमियानी रात जानकारी मिली की अनुपमा ने दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में अपने रिश्तेदार के घर पर फंखे से लटकर कर सुसाइड कर लिया है.
वजह जानने की कोशिश कर रही पुलिस
अब पुलिस ने इस मामले की सुसाइड के एंगल से जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर अनुपमा ने खुदकुशी क्यों की.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








