
दिल्लीः चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण से कारोबार हुआ ठप, कोर्ट जाने की तैयारी में व्यापारी
AajTak
चांदनी चौक बाजार में हर रोज तकरीबन 300 से ज्यादा कमर्शियल वाहन आते हैं और 600 से ज्यादा वाहन देश के अलग-अलग हिस्सों में हर रोज जाते हैं. लेकिन अब इन वाहनों पर रोक लगने से यहां दशकों से कारोबार कर रहे कपड़ा कारोबारियों के व्यापार पर खतरा मंडरा रहा है.
पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक बाजार कारोबार संकट से जूझ रहा है. एशिया का सबसे बड़ा यह बाजार अपने थोक और रिटेल के लिए जाना जाता है. साथ ही इसकी एक पहचान कारोबारी हब के रूप में भी जानी जाती है जहां लोग अपने उत्पाद लेकर आते हैं.More Related News













