
दिलीप कुमार को अमूल का ट्रिब्यूट- 'गंगा भी, जमुना भी, आदमी भी, विधाता भी, हर अंदाज़ का लीडर'
AajTak
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से कई बॉलीवुड हस्तियों को झटका लगा. गुजरे जमाने के सुपरस्टार के जाने से पूरी इंडस्ट्री शोक में है. अब अमूल ने 7 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक शानदार ग्राफिक के साथ महान कलाकार को श्रद्धांजलि दी है.
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से कई बॉलीवुड हस्तियों को झटका लगा. गुजरे जमाने के सुपरस्टार के जाने से पूरी इंडस्ट्री शोक में है. सेलिब्रिटीज के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी दुखी हैं. ज्यादातर लोगों ने और सेलेब्स ने दिलीप कुमार के लिए पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है. अब अमूल ने 7 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक शानदार ग्राफिक के साथ महान कलाकार को श्रद्धांजलि दी है. दिलीप का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह 98 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया है. आपको बता दें कपल की कोई संतान नहीं थी. #Amul Topical: Tribute to the legendary actor! pic.twitter.com/Exith50JqsMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












