
दिलीप कुमार के जाने के गम में बीमार हुईं सायरा! हालचाल पूछते रहते हैं शाहरुख खान-धर्मेंद्र
AajTak
लिजेंड स्टार दिलीप कुमार के मौत के बाद से ही उनकी पत्नी और वेटरेन एक्ट्रेस सायरा बानो स्ट्रेस में चल रही हैं. संडे की शाम चेस्ट में कंजेशन की वजह से उन्हें हिंदूजा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है. फिलहाल सायरा सुरक्षित हैं. डॉक्टर्स ने उन्हें एंजियोग्राफी का सुझाव दिया है.
पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस सायरा बानो बिगड़ती तबीयत की वजह से मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में एडमिट हैं. संडे की शाम चेस्ट कंजेशन की वजह से उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. तब से सायरा अस्पताल में अपनी फैमिली डॉक्टर की निगरानी में हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












