
दिलीप कुमार का रिश्तेदार है ये मशहूर एक्टर, डेढ़ साल से नहीं मिला काम
AajTak
ऐसे में हर एक इंडस्ट्री से लोगों के लिए वही समस्या आकर खड़ी हो गई है जो पिछले साल देखने को मिली थी. अब दिलीप कुमार के भतीजे और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम अयूब खान भी मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं.
कोरोना काल ने अच्छे-अच्छे लोगों की बोलती बंद कर दी है. हर कोई किसी ना किसी वजह से परेशान है. स्कूल-कॉलेज फिर से बंद कर दिए गए हैं. परिक्षाएं टाल दी गई हैं. फिल्मों और टीवी सीरीज की शूटिंग रोक दी गई है. ऐसे में हर एक इंडस्ट्री से लोगों के लिए वही समस्या आकर खड़ी हो गई है जो पिछले साल देखने को मिली थी. अब दिलीप कुमार के भतीजे और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम अयूब खान भी मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं. इस कोरोना काल में उनके भी करियर की गाड़ी पटरी से उतर गई है. एक्टर ने हालिया इंटरव्यू के दौरान अपने मौजूदा हालात पर बात की और अपनी व्यथा व्यक्त की. एक्टर ने कहा कि- पिछले डेढ़ सालों में मैंने कुछ भी नहीं कमाया है. जो भी मेरी बचत है उसके कुछ रुपये ही अब बचे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












