
दिलीप कुमार का अधूरा सपना, प्रोड्यूस की फिल्म, कभी नहीं हुई रिलीज
AajTak
दिलीप कुमार को हमेशा ये मलाल रहा कि ‘कलिंग‘ कभी सिनमा घर तक नहीं पहुंच पाई. वैसे खबर आ रही है कि फ़िल्म को निर्माता संगीता अहीर अब फिर से रीलीज़ करने का सोच रही हैं. शायद ये एक श्रद्धाजलि होगी दिवंगत दिलीप कुमार के लिए.
दिवंगत फ़िल्म अभिनेता दिलीप कुमार का एक्टिंग के साथ-साथ एक निर्देशक के तौर पर काम करने का भी सपना था. जो क़िस्मत से कभी पूरा नहीं हो पाया. बतौर निर्देशक दिलीप कुमार ने 90 के दशक में एक फिल्म बहुत ज़ोर शोर के साथ बनाई थी, जिसका नाम था कलिंग. लेकिन फ़िल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई. बता दें कि इससे कुछ साल पहले राजेश खन्ना की भी बतौर निर्देशक फ़िल्म जय शिव शंकर भी आज तक रिलीज नहीं हुई है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












