
दिन में KBC, रात में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग, 78 साल के अमिताभ बच्चन ने बताया कैसा है बॉडी रिस्पॉन्ड
AajTak
हाल ही में बिग बी ने शो से खुद की एक फोटो शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वापसी, साल 2000 से हर साल यहां वापसी कर रहा हूं. यानी 21 साल , जिंदगी भर के लिए. उन सभी का शुक्रिया जो इस गेम शो का हिस्सा रहे, मेरा यह लुक बनाया." इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इस शो के सेट की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं.
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन कई सालों से क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस बार भी यह शो अपने नए सीजन के साथ तैयार है. हाल ही में सोनी टीवी ने अनाउंस किया कि शो 23 अगस्त से टीवी पर प्रसारित होना शुरू होगा. साल 2000 से बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इस शो से जुड़े हुए हैं. एक बार फिर वह इस शो को होस्ट करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












