
दाऊद जैसा पैटर्न, 12 राज्यों में फैला नेटवर्क, जेल से टास्क मैनेजमेंट... क्या लॉरेंस भी खड़ा कर रहा 'D कंपनी' जैसा गैंग?
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई किस कदर दाऊद इब्राहिम के रास्ते पर चल निकला है, उसका जिक्र NIA ने अपनी चार्जशीट में किय था. इसमें लॉरेंस गैंग की तुलना दाऊद इब्राहिम गैंग से की गई थी. दाऊद इब्राहिम ने ड्रग तस्करी, टारगेट किलिंग और एक्सटॉर्शन रैकेट के जरिए अपना साम्राज्य खड़ा किया. फिर उसने D कंपनी बनाई, ठीक उसी तरह लॉरेंस भी अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहता है.
Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की बीते दिनों मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. माना जा रहा है कि लॉरेंस, बाबा सिद्दीकी के मर्डर से बॉलीवुड और बिल्डर लॉबी में अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रहा है. इससे पहले सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देना, फिर सलमान के घर पर फायरिंग करवाना भी इसी कोशिश का हिस्सा है. उसके काम करने का तरीका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तरह है.
बाबा सिद्दीकी को गोली मारने का तरीका भी ठीक वैसा ही था, जैसे दाऊद के लोग 80-90 के दशक में करते थे. वो टारगेट पर उसके घर के आसपास ही हमला करते थे, टारगेट को बिल्कुल नजदीक से गोली मारी जाती थी. लॉरेंस भी इसी तरीके को अपनाकर मुंबई में बिल्डर लॉबी और बॉलीवुड लॉबी में दाऊद जैसा खौफ पैदा करना चाहता है.
दाऊद से मेल खाते हैं पैटर्न
दाऊद इब्राहिम और लॉरेंस बिश्नोई दोनों में काफी कुछ मिलता जुलता है. जैसे दाऊद ने छोटे-मोटे अपराध, लूटपाट और फर्जीवाड़े से जुर्म की दुनिया में कदम रखा. लॉरेंस ने धमकी देने और मारपीट से इसका आगाज किया. दाऊद इब्राहिम ने छोटा राजन के साथ मिलकर अपना नेटवर्क बढ़ाया और 500 से ज्यादा गुर्गों का गैंग बनाया. वहीं, लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से मिलकर आतंक का तंत्र तैयार किया और 700 से ज्यादा अपराधियों का गैंग तैयार कर लिया. दाऊद इब्राहिम ने फिरौती और वसूली से सबसे ज्यादा पैसा कमाया, तो वहीं लॉरेंस बिश्नोई के लिए फिरौती ही सबसे बड़ा कमाई का जरिया है.
कई राज्यों में फैला है गैंग
लॉरेंस गैंग का नेटवर्क 12 राज्यों में फैला है. लेकिन जिस तरह से उसने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया और उसे सलमान से दोस्ती से जोड़ा. उसे देखते हुए एक्सपर्ट मानते हैं कि वो भी D कंपनी की तरह मुंबई को अपना गढ़ बनाने की कोशिश में लगा है. सलमान जैसे सुपर स्टार जिसे पुलिस प्रोटेक्शन है. उसके बावजूद उसने टारगेट किया. भले ही 14 अप्रैल को घर के बाहर फायरिंग किया. भले ही मारना मकसद नहीं था. लेकिन उसने मारने की डेयरिंग की. वहां पर एक मैसेज देने का काम किया कि आप हमसे ज्यादा दिन बच नहीं सकते हैं. उनके दिल में खौफ बनाने का मकसद है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







