
दांव ब्राह्मणों पर, दोष मुस्लिमों पर.. हार पर मायावती का बयान रणनीति है या मजबूरी?
AajTak
बसपा अपने सियासी इतिहास में सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा को करारी मात का सामना करना पड़ा है तो पार्टी का कोर वोटर जाटव समुदाय भी मायावती से छिटका है. सतीष मिश्रा के जरिए ब्राह्मणों को साधने का दांव मायावती चल रही थीं, लेकिन चुनाव के बाद हार के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि मायावती क्यों हार का ठीकरा मुस्लिमों पर फोड़ रही हैं?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी 'लूजर' बसपा को कहा जा रहा है. सूबे में बसपा का पूरी तरह से सफाया हो गया है, पार्टी को अपने अब तक के इतिहास में सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा है. बसपा को सिर्फ एक सीट मिली है, जो कि बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से उमाशंकर सिंह ने हासिल की है. बसपा सूबे में अपना दल (एस), निषाद पार्टी, सुभासपा और आरएलडी जैसे छोटे दलों से भी पीछे रह गई है. बसपा की हार के लिए मायावती ने मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार ठहराया है. यहां तक कि उत्तराखंड के नतीजों के लिए भी बसपा ने मुस्लिम समाज के वोटरों को जिम्मेदार बताया है.
यूपी चुनाव नतीजे के दूसरे दिन शुक्रवार को मायावती ने बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नतीजे बसपा की उम्मीद के विपरीत आए. मुस्लिम समाज ने उत्तर प्रदेश में बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा कर बड़ी 'भारी भूल' की है. मायावती ने कहा कि अगर मुस्लिम समाज का वोट दलित समाज के वोट के साथ मिल जाता तो जिस तरह से बंगाल में टीएमसी ने बीजेपी को धराशायी किया था, वैसे ही परिणाम यूपी में भी दोहराये जा सकते थे.
बसपा ही भाजपा को रोक सकती है- मायावती
मायावती ने दावा करते हुए कहा कि केवल बसपा ही उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोक सकती है. बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार से पार्टी को बहुत नुकसान हुआ. बसपा समर्थक उच्च जाति, पिछड़ा वर्ग समाज में यह संदेश गया कि सपा के सत्ता में आने से दोबारा जंगल राज आ जाएगा, जिससे लोगों का वोट बीजेपी की तरफ चला गया. बीजेपी के अति-आक्रामक मुस्लिम-विरोधी चुनाव प्रचार से मुस्लिम समाज ने सपा को एकतरफा वोट दे दिया तो मेरे खुद के समाज को छोड़कर दलित और बाकी सभी हिंदू समाज ने बीजेपी को वोट दे दे दिया. मायावती ने कहा कि मुस्लिम समाज के इस रुख से सीख लेकर इस कड़वे अनुभव को खास ध्यान में रखकर बसपा अब अपनी रणनीति में बदलाव करेगी.
मुसलमानों को ही जिम्मेदार क्यों ठहरा रहीं मायावती?
वरिष्ठ पत्रकार फिरोज नकवी aajtak.in से बातचीत करते हुए कहते हैं कि हार के लिए मायावती अपने कोर वोटर को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती हैं. ऐसे में हार के लिए किसी न किसी को तो जिम्मेदार ठहराना ही था, जिसके लिए मुस्लिमों के जिम्मे मढ़ दिया. ये हकीकत भी है कि एक दो सीटों को छोड़ दें तो मुस्लिमों ने बसपा को वोट नहीं दिया. बसपा को वोट न देने की वजह भी रही है, क्योंकि मुस्लिम समुदाय यूपी चुनाव को दो ध्रुवी रखना चाहता था. मायावती का राज्यसभा और एमएलसी चुनाव व तमाम मुद्दों पर प्रो-बीजेपी होने के चलते मुस्लिम समुदाय ने बसपा से दूरी बनाई और सपा उनकी पहली पसंद बनी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







