
'दांत टेढे हैं, बहुत लंबी और पतली हो', 'तारक मेहता' की पुरानी सोनू ने झेली बॉडी शेमिंग
AajTak
बॉडी शेमिंग पर पोस्ट शेयर करते हुए झील ने वीडियो साझा किया है. उन्होंने बताया कि किस तरह लोग उन्हें कहते थे कि वह काफी लंबी हैं और पतली भी. इसके अलावा उनके दांतों को लेकर कॉमेंट्स किए जाते थे.
हर दूसरा टीनेजर सोशल मीडिया या पर्सनल लाइफ में किसी न किसी कारणवश बुली होता है, खासकर सेलिब्रिटीज. हाल ही में टीवी के पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पुरानी सोनू उर्फ झील मेहता ने बॉडी शेमिंग को लेकर खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और हेटर्स को बताया कि हर इंसान स्पेशल होता है और वह खूबसूरत भी होता है. बता दें कि झील मेहता साल 2008 से 2012 तक पॉपुलर सिटकॉम का हिस्सा रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












