
दहेज में मांगी 7 सीटर लग्जरी कार और 10 लाख... नहीं मिले तो शौहर ने दिया ट्रिपल तलाक
AajTak
लखनऊ में एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक (Triple Talaq) दे दिया. वो भी इसलिए क्योंकि उसने उसकी 7 सीटर लग्जरी कार और 10 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं की. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (FIR) कर लिया. फिलहाल इस केस में जांच जारी है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ट्रिपल तलाक (Triple Talaq) का नया मामला सामने आया है. दहेज (Dowry) में 7 सीटर लग्जरी कार और 10 लाख नहीं मिलने से पति ने पत्नी को ट्रिपल तलाक दे दिया. पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, मामला लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र का है. 2019 में फरहीन की शादी आजमगढ़ के रहने वाले फैसल हसन से हुई थी. इस दौरान शादी में लड़की के घरवालों ने दहेज में एक कार और 25 लाख रुपये दिए. आरोप है कि शादी के बाद फरहीन के ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर रख लिए.
साल 2022 में उन्होंने फरहीन से सात सीटर लग्जरी गाड़ी (Seven Seater Car) सहित 10 लाख रुपए की और मांग की. फरहीन ने जब बताया कि उसके पिता और दहेज नहीं दे सकते तो ससुराल वालों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी. उसे मानसिक और शारिरिक रूप से रोज टॉर्चर दिया जाने लगा.
इसके बाद उन्होंने एक दिन अचानक फरहीन को घर से निकाल दिया. फरहीन मजबूर होकर मायके चली गई. उसे लगा कि शायद ससुराल वाले उसे वापस बुला लेंगे. लेकिन उसका ये मानना गलत था. वो उसे बस यही कह रहे थे कि बिना दहेज के हम तुझे वापस नहीं बुलाएंगे.
मिडिएशन सेंटर में पति ने दिया तीन तलाक परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत देने थाने पहुंची. जिसके बाद दोनों पक्षों को मिडिएशन सेंटर बुलाया गया. लेकिन यहां पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. जिसके बाद पीड़िता ने पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है.
डीसीपी नॉर्थ जोन कासिम अब्दी के मुताबिक, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले में कार्रवाई जारी है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







