
दर्शन सिंह धालीवाल को कभी देश में घुसने नहीं दिया था, अब प्रवासी भारतीय सम्मान देगी सरकार
AajTak
साल 2020-21 के किसान आंदोलन के समर्थक दर्शन सिंह धालीवाल को इस साल प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा जाएगा. दर्शन सिंह धालीवाल को ये सम्मान इंदौर में होने जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दिया जाएगा. विदेश मंत्रालय में प्रवासी मामलों के सचिव डॉक्टर औसाफ सईद ने ये जानकारी दी है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है. प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार के साथ ही मध्य प्रदेश का प्रशासनिक अमला जोरशोर से जुटा है. विदेश मंत्रालय भी तैयारियों पर करीबी नजर रखे हुए हैं. विदेश मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है कि किसे-किसे इस बार के प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा जाएगा.
विदेश मंत्रालय के काउंसलर, पासपोर्ट और वीजा के साथ ही प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव डॉक्टर औसाफ सईद ने गुरुवार को ये जानकारी दी. डॉक्टर औसाफ सईद के मुताबिक प्रवासी भारतीय दिवस पर 27 सम्मान दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में दो कैरेबियाई नेता भी शिरकत करेंगे. विदेश मंत्रालय के सचिव ने बताया कि जो दो कैरेबियाई नेता इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे उनमें एक सूरीनाम और एक गुयाना के हैं.
उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय मूल के अमेरिकी अरबपति दर्शन सिंह धालीवाल को प्रवासी भारतीय सम्मान दिया जाएगा. दर्शन सिंह धालीवाल को अवॉर्ड दिए जाने के सवाल पर विदेश मंत्रालय में प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव ने कहा कि ये अवॉर्ड्स एक निश्चित मानदंड के आधार पर दिए जाते हैं. उन्होंने साफ कहा कि दर्शन सिंह धालीवाल के मामले में भी उन्हीं मानदंडों को अपनाया गया.
डॉक्टर औसाफ सईद ने कहा कि दर्शन सिंह धालीवाल को सम्मान दिए जाने के मामले में कुछ भी अलग नहीं देखा जाना चाहिए. गौरतलब है कि प्रवासी भारतीय सम्मान जिन प्रवासी भारतीयों को दिया जाना है, उस लिस्ट में दर्शन सिंह धालीवाल का नाम चौंकाने वाला है. सरकार ने दर्शन सिंह धालीवाल के भारत में प्रवेश पर रोक लगा दी थी.
मूल रूप से पंजाब के पटियाला के निवासी दर्शन सिंह धालीवाल ने 2020-21 के किसान आंदोलन का समर्थन किया था. दर्शन सिंह धालीवाल ने किसान आंदोलन के दौरान लंगर भी लगवाया था. वे हर तीन महीने पर आते थे और सीधे आंदोलन कर रहे किसानों के बीच पहुंच जाते थे. सरकार ने एक बार उनको सभी यात्रा दस्तावेज पूरे होने के बावजूद दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब पांच घंटे तक इंतजार कराया था.
दर्शन सिंह धालीवाल को तब दिल्ली एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार कराने के बाद भी बाहर नहीं निकलने दिया गया था. दर्शन सिंह धालीवाल को शिकागो की फ्लाइट से वापस भेज दिया गया था. इसके बाद उनको एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी आने की अनुमति सरकार की ओर से नहीं मिल सकी थी. अब दर्शन सिंह धालीवाल को सरकार प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजने जा रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







