
'दरवाजा खोलो मुझे उतरना है', टेक ऑफ करती फ्लाइट में चिल्लाने लगा यात्री और फिर...
AajTak
हाल में एक विमान के अंदर का वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक शख्स हंगामा करता दिख रहा है. वीडियो में शख्स चिल्लाता हुआ उठता है और और तेजी से आगे बढ़कर बोला- ओपन द डोर (दरवाजा खोलो) मुझे उतरना है.
हवा में उड़ते विमानों में लड़ाई - झगड़े, पेशाब कांड जैसी कई खबरें बीते दिनों सामने आईं है. हाल में एक बार फिर क्रोशिया के कदर से लंदन जा रही रायनएयर की फ्लाइट में भी ऐसा ही कुछ हुआ.
'ओपन द डोर, मुझे उतरना है'
ये फ्लाइट जब टेकऑफ से पहले रनवे पर थी तभी कथित रूप सेअपने बगले वाले यात्री से परेशान एक शख्स अपनी सीट से चिल्लाता हुआ उठा और तेजी से आगे बढ़कर बोला- ओपन द डोर (दरवाजा खोलो) मुझे उतरना है. वह इस कदर आपे से बाहर था कि उसे रोकना मुश्किल था. इतने में 2-3 आदमी अपनी सीट से उठे और उन्होंने उसे रोका.
फ्लाइट से उतारा गया उत्पात मचाता यात्री
किसी अन्य यात्री ने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्पात करते यात्री को फ्लाइट से उतारकर ले जाया जा रहा है. वह गिरफ्तारी की विरोध करता है. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया. द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अब वह एक अधिकारी पर हमला करने के संदेह में हिरासत में है. विमान में अधिकांश यात्री हिडआउट नाम के म्यूजिक कॉन्सर्ट से लौट रहे थे.
'लोग जीवन में इतने फ्रस्टेटेड हैं कि...'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












